29 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। स्वामी टेऊँराम चालीसा के पावन अवसर पर बाबा टेऊँराम सेवा मंडली, श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, बिलासपुर द्वारा मानव सेवा और जनकल्याण को समर्पित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से आयोजित इस शिविर में प्रेमियों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए इसे यादगार बना दिया।

शिविर में लगभग 300 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 170 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 80 जरूरतमंदों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इसके साथ ही मानव जीवन बचाने के संकल्प के तहत 40 यूनिट रक्तदान कर रक्तदाताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. मनोज राय (मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. ललित माखीजा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजीव क्षेत्रपाल (फैमिली फिजिशियन), डॉ. एस. के. गिदवानी (थैलेसीमिया विशेषज्ञ), डॉ. दीपक मेंघानी (शल्य चिकित्सक), डॉ. अभिषेक कलवानी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. एकता कलवानी (पैथोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. सृष्टि सवन्नी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपक नाथानी (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. तरुण चिमनानी (जनरल फिजिशियन) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया।

इस विशाल सेवा अभियान को सफल बनाने में चंदीराम चंदनानी, माधव नाथानी, मनोहर पमनानी, मुरली खुबचंदानी, प्रभु चुंगानी, श्याम चिमनानी, श्याम वाधवानी, अमर रोहरा, गोपी पंजवानी, रमेश मनचंदा, कमल चिमनानी, सोनू पाहूजा, विक्की साजवानी, सुनील चंदनानी, खेम चुंगानी, मुकेश पमनानी, मनोज आडवानी, राहुल पाहूजा, दीप साजवानी, सोनू साजवानी, सतीश सावलानी, रितिक रोहरा एवं ईशान पाहूजा सहित सभी प्रेमियों ने तन-मन से सेवा करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महिला मंडल की ओर से वीणा मूलचंदानी, भारती पमनानी, कविता चिमनानी, उषा चुंगानी, सोना रोहरा, आशा मनचंदा, विनीता चिमनानी, सीता सावलानी, रेखा साजवानी, रेशमा वाधवानी, शोभा पंजवानी, श्वेता टोलवानी, हर्षा चिमनानी, कीर्ति चंदनानी, माही वाधवानी, मान्या लोहाना, निधि सिंधवानी, रेखा पाहूजा, साक्षी पमनानी, रितु चिमनानी, रीता रोहरा, अंजलि चिमनानी, पूजा साजवानी, नयन पाहूजा, वंशिका पमनानी, नेहा चिमनानी एवं अप्सरा चिमनानी ने भी सेवा कार्यों की जिम्मेदारी संभालते हुए आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों ने इस जनहितैषी पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि स्वामी टेऊँराम के सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को बाबा टेऊँराम सेवा मंडली ने व्यवहारिक रूप देकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सभी ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
