27 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोटा
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में धारदार चापड़ लेकर शिक्षकों और बच्चों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवरतन दास मानिकपुरी (42 वर्ष) हाथ में तलवारनुमा धारदार चापड़ लेकर शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में शिक्षकों एवं बच्चों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी बेलगहना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कोटा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्कूल परिसर में आरोपी को हाथ में धारदार चापड़ लहराते हुए शिक्षकों को धमकाते पाया। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया तथा उसके कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार चापड़ गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इ
स कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी एवं आरक्षक संजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
