27 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/SECL
बिलासपुर। कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को एसईसीएल के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने अपने-अपने पदों की शपथ लेकर अधिकारियों के हितों के संरक्षण तथा संगठन की प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अधिकारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन और कंपनी की उन्नति में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष श्री आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष श्री तिलकराज एवं श्री अजय पंडित, महासचिव श्री आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष श्री अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव के अंतर्गत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय तथा 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान संपन्न हुआ था। इसके बाद 8 जून 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।
शपथ ग्रहण समारोह में एसईसीएल के अधिकारी एवं सीएमओएआई के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
