(ग्राम महमंद में पाइपलाइन विस्तार कार्यक्रम भूमिपूजन संपन्न)
26 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
जनप्रतिनिधि चाहे वह निर्वाचित हो चाहे गैर निर्वाचित उनका पहला दायित्व यही बनता है कि अपने क्षेत्र के जन सामान्य की सेवा करना उनके सुख-दुख में सहभागी बनना, और अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और खुशहाली के लिए सदैव प्रयासरत रहना, यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3 बिलासपुर, ने आज ग्राम पंचायत महमंद ब्लॉक- बिल्हा में पाइप लाइन विस्तार, बोरिंग उत्खनन कार्यक्रम के भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर व्यक्त किये,।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के सभापति प्रतिनिधि श्री चंद्प्रकाश सूर्या, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति विभाग, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सौरभ मौर्य, एवं अध्यक्षता ग्राम के सरपंच विक्की निर्मलकर ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल महेश मिश्रा सहित ग्राम पंचायत के पंच उप सरपंच एवं सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ll महमंद आगमन पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रति. विक्की निर्मलकर एवं सैकड़ो ग्राम वासियों ने श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का आतिशबाजी एवं पुष्पहार से भव्य स्वागत किया ll
