21 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने शनिवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन कक्ष, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, हेल्थ केयर एवं टूरिज्म व्यवसायिक प्रखंड तथा विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय विद्यालय में शासन के नवीन निर्देशों के तहत स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) गठन के लिए पालक-अभिभावक बैठक आयोजित की जा रही थी। विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा ने डीईओ का तिलक लगाकर स्वागत किया। उपस्थित पालकों और अभिभावकों ने भी उनका अभिनंदन किया।

शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए डीईओ श्री जायसवाल ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सक्रिय पुस्तकालय और सुव्यवस्थित प्रयोगशालाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर शिक्षकों को छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर अध्यापन कार्य प्रारंभ करें तथा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ सजगता एवं समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
