21 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 19 जून 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि जून 2025 में उसकी पहचान अशोक नगर निवासी सूरज यादव (34 वर्ष) से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और मेल-मिलाप बढ़ने के दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने लंबे समय तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह करने से साफ इंकार कर दिया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 340/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और 20 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों के प्रति पुलिस संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
