14 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/हिर्री
बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। युवक बिजली का काम करने गांव पहुंचा था, जहां उसका शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस करंट लगने से मौत की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
