07 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तारबहार
बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तारबाहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिला अस्पताल के सामने शराब के नशे में धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तारबाहर क्षेत्र में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार गुप्ता (33 वर्ष) निवासी चिंगराजपारा देवनचाल, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक महेन्द्र सोनकर, राजेश श्रीवास, नुरूल कादिर एवं रूपलाल चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
— सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
