07 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/चकरभाठा
बिलासपुर: थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग के पास धारदार लोहे का चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश प्रवृत्ति के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग चकरभाठा के पास एक युवक हाथ में धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान देवा कुर्रे (25 वर्ष) पिता सोनू कुर्रे निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवैध कार्य की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
— सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
