07 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोनी
बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “प्रहार अभियान” के तहत थाना कोनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम सेमरताल में अवैध रूप से देशी शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब तथा बिक्री से प्राप्त नगदी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
16 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल निवासी श्रीमती सुमन भारती अपने किराना दुकान में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही थाना कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब, जिसकी कुल मात्रा 6 लीटर 120 मिलीलीटर है, बरामद की गई। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी एवं महिला आरक्षक सुनीता धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।
— सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
