
01 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
रीवा/मध्यप्रदेश
सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान, भाषा और परंपराओं को सहेजने की दिशा में सिंधु यूथ विंग, रीवा एक बार फिर ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। भारत का पहला सिंधी फिल्म फेस्टिवल सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद अब संस्था “दूसरा भव्य सिंधी फिल्म महोत्सव – Part 2” लेकर आ रही है, जो शीघ्र ही रीवा में आयोजित होगा।
यह महोत्सव केवल फिल्मों का आयोजन नहीं, बल्कि सिंधियत के रंग, संस्कार और अपनेपन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस विशेष आयोजन में ब्लॉकबस्टर सिंधी फिल्मों को बड़े पर्दे पर पूरे परिवार के साथ देखने का अवसर मिलेगा।

महोत्सव में दर्शकों को मिलेगा—
🎶 मनमोहक सिंधी संगीत
👭 पारिवारिक एवं सांस्कृतिक वातावरण
📚 शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक संदेश
🍿भरपूर मनोरंजन और आनंद
आयोजकों के अनुसार यह फेस्टिवल हर आयु वर्ग के दर्शकों को जोड़ने वाला होगा, जहाँ लोग कुछ नया देखेंगे, जानेंगे और महसूस करेंगे, साथ ही अपने परिवार के साथ खुशियों से भरा समय बिताएँगे। यह आयोजन सिंधी समाज की एकता, सांस्कृतिक गर्व और सामाजिक समरसता को और मजबूत करेगा।
सिंधु यूथ विंग द्वारा आयोजित यह महोत्सव न केवल रीवा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
📣 COMING SOON
🎬 2nd सिंधी फिल्म फेस्टिवल – Part 2
✨ अपनेपन का ऐसा अनुभव, जो हमेशा दिल के करीब रहेगा
संपर्क:
सिंधु समाज सोशल मीडिया, रीवा
प्रकाश शिवनानी – 9300607000
