बिलासपुर। घर की सुरक्षा के बीच आधी रात युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के कतियापारा निवासी 20 वर्षीय प्रशांत श्रीवास उर्फ राजा पर आरोप है कि उसने 6 नवंबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे युवती के घर में घुसकर उसका हाथ पकड़कर खींचा और गलत नीयत से शरीर को छूने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसका गला दबाने का प्रयास किया।
पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रशांत श्रीवास के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कतियापारा में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
