08 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी–आंध्र प्रदेश, ने इंदिरा भवन, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर पिछड़ा वर्ग और कामगार समाजों की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

बैठक में प्रमुख रूप से श्री के. राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी तथा वरिष्ठ नेता श्री हनुमंत राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने पूरे देश में पिछड़ा वर्गों के लिए कर्पूरी ठाकुर फॉर्मूला लागू करने तथा कामगार जातियों को सत्ता और संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग मजबूती से रखी।
श्री श्रीवास की मांगों पर श्री के. राजू और डॉ. अनिल जय हिंद सहित वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताते हुए, इन मांगों को राहुल गांधी के समक्ष रखने और उन्हें अमल में लाने की बात कही।
इस अवसर पर कांग्रेस के साथ पंडित जितेन्द्र शर्मा जित्तू, चरण सिंह राज, अनिल सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
