22 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि कलमीटार रोड स्थित शराब भट्ठी के पास एक युवक बटनदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मनीष उर्फ बंधन गोस्वामी (22 वर्ष), निवासी करैहापारा, रतनपुर को चाकू लहराते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, पवन ठाकुर एवं देवानंद चन्द्राकर की विशेष भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
