17 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 17 जुलाई। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुत्र ने अपने ही वृद्ध पिता की डंडे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रिखी राम सूर्यवंशी (65 वर्ष), पिता गंगा राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम नवागांव (गिरजाबंद), थाना रतनपुर के रूप में हुई है। वहीं हत्या के आरोप में मृतक के पुत्र शिवचरण सूर्यवंशी (38 वर्ष) को हिरासत में ले लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने डंडे से सिर पर हमला किया, जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 500/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
