19 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। प्रदेश में बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिफरा स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बिलासपुर जिले के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली बिलों में की गई वृद्धि को आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं, किसानों, मजदूरों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और बिजली बिल वृद्धि जैसे जनविरोधी निर्णयों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार से बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ श्री मोहन जायसवाल, श्री मनोज श्रीवास, श्री आयुष सिंह राज, श्री जितेन शर्मा (जीतू), श्री चरण सिंह राज, श्री कौशल श्रीवास्तव, श्री धनंजय कश्यप, श्री हृदयेश कश्यप, श्री सोनू राम साहू, श्री शुभम श्रीवास, श्री कौशल साहू, श्री उत्तम सिंह ठाकुर, श्री पवन सिंह ठाकुर, श्री शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, श्री रवी बघेल, श्री चंद्र प्रकाश केशरवाणी, श्री दादू राम लास्कर, श्री आनंद श्रीवास, श्री अजय श्रीवास, श्री प्रहलाद साहू एवं श्री दशरथ सूर्या सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में और भी व्यापक जनआंदोलन करेगी।
