28 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सकरी/चोरभट्ठी
बिलासपुर (सकरी थाना क्षेत्र, चोरभट्टी)
सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्टी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने पेड़ पर युवक को लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
हत्या या आत्महत्या? जांच के बाद ही होगा खुलासा पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
