25 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर /थाना सिटी कोतवाली
बिलासपुर:शहर में आम जनता के बीच डर और दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुलेआम सड़क पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
क्या है पूरा मामला:दिनांक 25 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मधुबन स्थित शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:पुलिस ने आरोपी विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर (34 वर्ष), निवासी नारियल कोठी, अटल आवास, मधुबन को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
कानूनी कार्रवाई:आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की सख्ती जारी:घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 4 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
