25 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तोरवा
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में सड़क पर ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जो अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रभारी कुलपति के पद पर पदस्थ हैं, 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपने निजी वाहन से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान स्वास्तिक अस्पताल के पास एक फॉर्च्यूनर वाहन (CG 10 AT 0017) के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक करने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरटीओ से वाहन की जानकारी प्राप्त की, जिससे वाहन का मालिक मस्तुरी क्षेत्र का होना सामने आया। पूछताछ में पता चला कि घटना को वाहन मालिक के साले द्वारा अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:लाखन सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम भदौरा, थाना मस्तुरी,,जयप्रकाश राठौर (29 वर्ष), निवासी ग्राम भदौरा, थाना मस्तुरी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
