23 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सिरगिट्टी
ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर,,,,
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर की घटना,,युवक चिरंजीव पांडेय की मौके पर मौत, युवती सिम्स में भर्ती,, साथ में ड्रिंक करने की बात आई सामने, पुलिस जांच जारी
आत्महत्या या हादसा? सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर के अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन मंजिला इमारत की छत से गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। युवक चिरंजीव पांडेय को मृत घोषित किया गया, वहीं घायल युवती को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रारंभिक जांच में दोनों के साथ में ड्रिंक करने की बात सामने आई है। पुलिस आत्महत्या या किसी अन्य घटना की आशंका के बीच सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
