22 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे और पिकअप में क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिम्स अस्पताल भेजा गया।

बिलासपुर में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के शिव घाट बैराज के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
