22 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/मस्तूरी
बिलासपुर- जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री (पेडी) से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की मौत को लेकर परिजनों ने करंट लगने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतक राजकुमार धीरज के बेटे प्रीतम धीरज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, प्रीतम धीरज के पिता राजकुमार धीरज की मौत 18 अगस्त 2025 को उस समय हुई, जब वे अपने खेत में खाद डालने गए थे। आरोप है कि गांव के ही प्रशांत कुमार ने अपने खेत की घेराबंदी में लोहे के तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। इसी करंट की चपेट में आने से राजकुमार धीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि उस समय उन्हें मौत के असली कारण की जानकारी नहीं थी, जिसके चलते सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया गया। बाद में हुआ खुलासा, फिर भी कार्रवाई नहीं
कुछ समय बाद गांव में एक गाय की भी उसी करंटयुक्त तार से मौत होने की बात सामने आई, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया।लेकिन आरोप है कि:
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज तक परिजनों को नहीं दी गई
थाना मस्तूरी में बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गईपिछले 6 महीनों से परिजनों को गुमराह किया जा रहा है,डॉक्टर और पुलिस के बीच फंसी रिपोर्ट
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिम्स अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि पुलिस द्वारा जरूरी सामग्री (जैसे हार्ट) उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण रिपोर्ट तैयार नहीं हो पा रही है।
वहीं थाना स्तर पर कहा जा रहा है कि रिपोर्ट अभी आई ही नहीं है। इस तरह मामला पुलिस और मेडिकल विभाग के बीच उलझा हुआ बताया जा रहा है।अन्य जानवर भी हो रहे शिकार
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के खेत में लगाए गए करंट की वजह से:गाय,कुत्ते अन्य मवेशी
लगातार करंट की चपेट में आकर मर रहे हैं। इसके बावजूद न पुलिस और न ही विद्युत विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
प्रीतम धीरज ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रभावशाली और आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति है, जिसके चलते वह अपने रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई रुकवा रहा है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
पुलिस का बयान,,मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों की मुख्य मांगमृतक राजकुमार धीरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए,आरोपी प्रशांत कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की जाए,अवैध करंट लगाने की घटना की निष्पक्ष जांच हो, फिलहाल स्थिति,,मामला जांच में
पुलिस व मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार,परिजन न्याय की आस में इस पूरे घटनाक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलता है।
