22 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सीपत
बिलासपुर :सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह/हस्दाकीह में कथा के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक धर्मजीत नेताम (19 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेवाशंकर साहू और प्रदीप राठौर ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने लात-घूंसे और चप्पल से पिटाई की, साथ ही जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में युवक को गाल और कान में चोट आई है।
मामले को लेकर पीड़ित पक्ष बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर जांच की मांग की जा रही है।
