22 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर बिलासपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी राजनीतिक भागीदारी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर गंभीरता की कमी चिंताजनक है।
युवा मोर्चा के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महिलाओं के अधिकारों पर इसी तरह राजनीति होती रही, तो उनका आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए इसे हर हाल में लागू करने की मांग की।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और महिला अधिकारों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की गई।
