23 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/व्यापार विहार
ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर,,,
पुलिस अमला फायर ब्रिगेड दल मौके पर मौजूद दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास सफल रहा,,,,
बिलासपुर के सबसे बड़े व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार में गुरुवार तड़के सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला गोदाम में भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि यह आग सुबह करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच त्रिवेणी भवन के सामने गली में स्थित पानी टंकी के पास, तेऊ मल पान मसाला दुकान के गोदाम में लगी।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुकान मालिक कैलाश साबवानी के अनुसार, सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं, जो लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई थी
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस भीषण आग में करोड़ों रुपये के माल के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे व्यापार विहार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
