21 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/राजधानी रायपुर
रायपुर। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास और भूख को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था “बढ़ते कदम” द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। संस्था हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर दाना, सकोरा (पानी के बर्तन) एवं कोटना का नि:शुल्क वितरण कर रही है।

संस्था का उद्देश्य लोगों को पशु-पक्षियों की सेवा के लिए प्रेरित करना है, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें पानी और भोजन की कमी न हो। संस्था के सदस्यों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और अपने आसपास पक्षियों एवं जानवरों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।

इच्छुक लोग संस्था के कार्यालय पहुंचकर नि:शुल्क दाना, सकोरा एवं कोटना प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा देवेंद्र नगर स्थित मुक्ति धाम परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है।

संपर्क सूत्र:
प्रेम प्रकाश मध्यानी (प्रोजेक्ट प्रभारी) – 9329407988,
अजय वलेचा – 9826131909, कार्यालय – 9302750222
संस्था “बढ़ते कदम परिवार” की यह पहल न केवल मानव सेवा बल्कि पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश दे रही है।
