21 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सीपत
बिलासपुर। महिला अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना सीपत पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सूरज कुमार सोनी (33 वर्ष), निवासी ग्राम झलमला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी सूरज कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बिलासपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे ऐसे अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।
