21 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तोरवा
बिलासपुर। थाना तोरवा क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहित प्रसाद गौतम ने 17 अप्रैल 2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ई-रिक्शा संचालन को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौच की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ छोटू यादव (26 वर्ष), आशीष उर्फ लाली यादव (24 वर्ष), किशन यादव (38 वर्ष) एवं पारस यादव (71 वर्ष), सभी निवासी देवरीडीह, थाना तोरवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार:इसी दौरान थाना तोरवा पुलिस ने एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पतलू (33 वर्ष) निवासी तोरवा बस्ती पटेल पारा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
