रमज़ान के रोजे रखने वाले बच्चे बच्चो को भी सुकून फाउंडेशन ने किया सम्मानित,,,,
20 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर-सुकून फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मुस्लिम परिचयसम्मेलन (प्रोजेक्ट ज़रिया-ए-निकाह)” का सफल आयोजन रविवार, 19 अप्रैल 2026 को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपरस्त सैय्यद ज़ाहिर आगा साहब की अध्यक्षता में हुई। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

कार्यक्रम के संस्थापक शेख अब्दुल मन्नान एवं चीफ एडवाइजर मोहम्मद अली इमरान के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से आए लगभग 105 परिवारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान परिवारों ने एक-दूसरे को समझने और जानने का अवसर प्राप्त किया, जिससे कई जगहों पर आपसी सहमति भी बनी।


वुमन्स विंग की ओर से सबीहा खान, डॉ. परवीन आलम, हमीदा खान, नौशीन, परवीन फरहीन चिस्ती, सलमा ऐबानी, तरन्नुम खान, महजबीन अंजुम सहित अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम में इरफ़ान मल्लिक, अख्तर अशरफी, शेख सहाबुद्दीन, रिज़वान, जुनैद, गुलाम मुर्तज़ा, अल्ताफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मेलन में शामिल परिवारों ने सुकून फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश देते हैं। सभी पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी गई।
लोगों ने बताया कि सामाजिक समरसता और वैवाहिक रिश्तों को नई दिशा देने की पहल को मिली व्यापक सराहना।
हेडिंग बदलकर दीजिए
