19 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:भीषण गर्मी के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से महिला जागृति समूह बिलासपुर एवं गार्गी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्याऊ सेवा का शुभारंभ अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर किया गया। पिछले पांच वर्षों से निरंतर चल रही इस सेवा के माध्यम से राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत वितरित कर गर्मी से राहत दी जा रही है।

आयोजकों ने बताया कि यह सेवा पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान जारी रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन महिला जागृति समूह की अध्यक्ष एवं संस्थापिका डॉ. ज्योति सक्सेना और गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कछुवाहा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान इस सेवा कार्य में कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया.. सहयोग करने वाली प्रमुख महिलाओं में शोभा गुप्ता, रेनू रानी गौतम, अनीता दुआ, उषा भांगे, पद्माजा सिंह, जय श्री साहू, डॉ. अलका यादव, भूमिका डोड़ेजा, सरिता सराफ, सीता गुप्ता, हेमा सिंह, प्रीति मिश्रा, चांदनी भारद्वाज, चंदा सोनी, ममता साहू, रानी त्रिभुवन नाथ सिंह, पूजा सिंह, विनीता वैद्य, सुमिता दास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रीति मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और हर व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर गार्गी फाउंडेशन के संरक्षक नरेंद्र सिंह कछवाहा द्वारा आर.एस.के. क्रिकेट अकादमी के बच्चों के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन भी किया गया। संस्था की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आयोजकों ने “जल ही जीवन है” का संदेश देते हुए आमजन से अपील की कि वे भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। महिला जागृति समूह एवं गार्गी फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
