17 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तोरवा
बिलासपुर। थाना तोरवा क्षेत्र में मुल्कराज होटल के बाहर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:15 बजे मुल्कराज होटल के सामने मोटरसाइकिल गिराने की बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रवीण रजक उर्फ दारा (27 वर्ष) निवासी हेमु नगर और सुमित कुर्मी (23 वर्ष) निवासी हेमु नगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
