16 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर /थाना सिरगिट्टी
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को बाजार चौक तिफरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को मौके पर ही सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में:
जुबैर रिजवी (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, ₹1690 नगद एवं ऑनलाइन सट्टा से जुड़े व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹41,690 आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
