16 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़
बिलासपुर/रायगढ़। ITC Limited की विजिलेंस टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक के पास छापेमारी में ₹4.74 लाख की नकली ‘Gold Flake’ सिगरेट, 4 काटुन और करीब 1,220 डिब्बियां जब्त की गईं। आरोपी रोशन चंदानी रिंग रोड 2 निवासी को हिरासत में लिया गया है।
जांच में “Gold Flake Premium” और “Honey Dew” नाम से नकली ब्रांडिंग, फर्जी लोगो और घटिया प्रिंटिंग सामने आई।

वहीं रायगढ़ में भी “महादेव पान मसाला” दुकान पर नकली सिगरेट बिक्री का खुलासा हुआ, जहां “Gold Vimal” और “White Flash” जैसे संदिग्ध ब्रांड मिले।
मामले में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कानून के तहत केस दर्ज कर पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
