14 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सिटी कोतवाली
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 बजे की है, जब प्रार्थी अनिल श्रीवास बिलासा चौक में बैठा हुआ था।
इसी दौरान आरोपी दीपक केंवट वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसे अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने कांच की शीशी से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।
प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और पचरीघाट, जूना बिलासपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया
