12 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे में दबिश देकर 8 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेड डाली। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि जुआ खेलने के लिए कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था और इस पूरी गतिविधि की जानकारी होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी थी। संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
- महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
- हीरालाल पाल पिता स्व. जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
- अक्की जायसवाल पिता डी.पी. जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
- छोटू सिंह पिता स्व. अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
- संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
- अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
- आकाश भोई पिता शिवा भोई उम्र 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
- विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन
सभी निवासी कस्तूरबा नगर व शांति नगर, बिलासपुर।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं जुए के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।
