12 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:पुलिस ने जिलेभर में लंबित वारंटों की तामिली के लिए सघन और व्यापक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 209 वारंटों की तामिली करते हुए बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों की तामिली की।

अभियान के दौरान
116 गिरफ्तारी वारंट
70 जमानती वारंट
23 स्थाई वारंट
की तामिली सुनिश्चित की गई, जिससे कुल आंकड़ा 209 तक पहुंचा।
पुलिस टीमों ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस प्रभावी कार्रवाई से न केवल न्यायालयीन आदेशों के पालन में तेजी आई है, बल्कि जिले की कानून व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ हुई है।
