12 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/चकरभाठा
बिलासपुर:थाना चकरभाठा क्षेत्र में संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। चलित थाना जन चौपाल/बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 5 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। दिनांक 12 अप्रैल 2026 को थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में विवाद की स्थिति को टालने के लिए उठाया गया है।
आरोपीगण:
दरबारी लाल नारंग (58 वर्ष)
सुनील नारंग (36 वर्ष)
करण नारंग (24 वर्ष)
गौतम कोसले (38 वर्ष)
कैलाश जोशी (49 वर्ष)
सभी आरोपी बोड़सरा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।
