10 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/बेलगहना/टेंगनबाड़ा
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 लाख 90 हजार रुपए जब्त किए हैं, जिसे संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अप्रैल 2026 को बेलगहना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराध विवेचना के दौरान थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष) निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, सिटी कोतवाली थाना, बिलासपुर बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दो सूटकेस और एक बैग से 10, 20 और 50 रुपए के नोटों के कुल 81 बंडल बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 17,90,000 रुपए आंकी गई। पुलिस ने इस रकम को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी से बरामद रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में चौकी बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम की सराहनीय भूमिका रही।
