08 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शहर के सिहारे चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बीती रात करीब 12:50 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घायल बच्चे को लेकर पहुंचीं कुछ महिलाओं ने अस्पताल स्टाफ के साथ विवाद करते हुए मारपीट कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के माथे पर गहरा कट था, हालांकि उस समय खून बहना बंद हो चुका था। अस्पताल के मेल नर्स ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि बच्चे को टांके लगाने की जरूरत है और इसके लिए सर्जन के पास ले जाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने संबंधित सर्जन का पता भी महिलाओं को बताया।
इसी बात को लेकर महिलाएं भड़क गईं और अस्पताल स्टाफ से बहस करने लगीं। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक महिला ने अस्पताल के अटेंडेंट के साथ मारपीट कर दी और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन महिलाओं या बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सूचना दें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
इस घटना के बाद कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

