07 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:जिले के शासकीय विद्यालयों में ‘हमर स्मार्ट स्कूल’ पहल के जरिए शिक्षा व्यवस्था में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट टीवी और ऑडियो-वीडियो कंटेंट के माध्यम से पढ़ाई अब आसान और रोचक हो गई है, जिससे बच्चों की रुचि और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं।

जिला प्रशासन की इस पहल के तहत अब तक 500 स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाए जा चुके हैं, जिसमें विभिन्न संस्थानों और जनसहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खासतौर पर कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।


डिजिटल शिक्षा के प्रभाव से परीक्षा परिणामों में भी सुधार दिख रहा है। कक्षा 5वीं का परिणाम 88.96% और 12वीं का 82.87% दर्ज किया गया है। शिक्षकों की कमी के बावजूद स्मार्ट क्लास पढ़ाई को प्रभावी बना रही है।
1,418 स्कूलों में लागू यह पहल अब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनती नजर आ रही है।

