06 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रतनपुर/लालपुर
बिलासपुर:जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लालपुर में आज दोपहर करीब 1:30 बजे एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लालपुर स्थित एक प्लॉट में रखे सैकड़ों ट्रक पैरा (बायोगैस में उपयोग होने वाले) के बंडलों में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
बताया जा रहा है कि यह प्लॉट बिलासपुर निवासी पंकज अग्रवाल का है, जहां बड़ी मात्रा में पैरा बंडल संग्रहित किए गए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में सैकड़ों ट्रक पैरा जलकर खाक हो गए। दमकल और पुलिस मौके पर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
वहीं रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। भारी नुकसान की आशंका सूत्रों के मुताबिक इस आगजनी में लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। आग लगने का कारण अज्ञात फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कैसे हुआ। स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी दमकल कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है।इस बड़ी घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
अपडेट के लिए जुड़े रहें…