06 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिम्स चिकित्सालय, बिलासपुर में “जेंडर फॉर हेल्थ” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लैंगिक समानता के महत्व को उजागर करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और जेंडर समानता से जुड़े विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुति दी।

यह आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम “जेंडर फॉर हेल्थ” के अनुरूप किया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप सहित डॉ. हेमलता ठाकुर, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. सचिन पांडे एवं डॉ. विवेक शर्मा सहित अन्य चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
✍️सीजी क्राइम रिपोर्टर–प्रधान संपादक