05 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तक परिसर में एबीवीपी और ब्रदरहुड पैनल का दबदबा रहा, लेकिन अब एनएसयूआई की सक्रिय एंट्री से समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
संगठन विस्तार के तहत एनएसयूआई ने सुजल द्विवेदी को विश्वविद्यालय इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय की सहमति से की गई है।

इस फैसले के बाद यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है और एबीवीपी के लिए चुनौती बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्र विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा कई मामलों में मनमानी की जा रही है और कुछ मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप भी सामने आए हैं। इन मुद्दों को लेकर एनएसयूआई बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी कर रही है।
छात्रों की आवाज बनेगी एनएसयूआई
लक्की मिश्रा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना है। सुजल द्विवेदी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
एनएसयूआई की सक्रियता के बाद विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले समय में कैंपस की राजनीति और भी गरमाने की संभावना है।
✍️ प्रधान संपादक, सीजी क्राइम रिपोर्टर✍️