05 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रतनपुर
बिलासपुर:रतनपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू, कट्टा नुमा हथियार और एक कार जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को थाना रतनपुर में फोन के माध्यम से सूचना मिली कि रानीगांव मेन रोड पर दो व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर चाकू और कट्टा दिखाकर राहगीरों को डरा रहे हैं और इलाके में अशांति फैला रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
नबीदाद खान (42 वर्ष), निवासी करैहापारा, रतनपुर
दीशू कोरी (23 वर्ष), निवासी रानीगांव, रतनपुर
जप्ती:
01 धारदार चाकू
01 कट्टा नुमा हथियार
घटना में प्रयुक्त कार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
✍️प्रधान संपादक, सीजी क्राइम रिपोर्टर✍️