05 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिविल लाइन
बिलासपुर:पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी रकम, मोबाइल और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा कारोबार पर सख्त अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल क्रिकेट मैच (राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स) पर हार-जीत और रन बनाने को लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर ACCU और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
कमल पंजवानी (30 वर्ष), निवासी चकरभाठा कैम्प
सौरभ पवार (32 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा
जप्ती:
02 मोबाइल फोन
एक्टिवा (CG-10 AJ-8770)
नगदी ₹1,48,500
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
✍️प्रधान संपादक, सीजी क्राइम रिपोर्टर✍️