04 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शहर में अवैध जुआ के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुआ अड्डे पर दबिश दी और मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में कुल ₹84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹45,84,400 आंकी गई है।
जप्त वाहनों में शामिल हैं:
▪️ क्रेटा (CG10BZ9995)
▪️ ग्लैंजा (CG10CD5550)
▪️ BMW X1 (DD018888)
▪️ थार (CG10AZ0015)

गिरफ्तार आरोपी
1. चंद्र प्रकाश पाण्डेय पिता जीवन प्रसाद उम्र 43 वर्ष साकिन स्वर्णिम ऐरा मकान नंबर 26 सरकंडा
2. सागर मंगेशकर पिता स्व. पुनाराम मंगेशकर उम्र 30 वर्ष साकिन मंगला गजमोहिनी परिसर मकान नंबर 226
3. नितेश चंद शर्मा पिता जे.के. शर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन आसमा सिटी फेज 2
4. दुर्गेश सारथी पिता परदेसी सारथी उम्र 32 वर्ष साकिन जरहाभाठा मिनी बस्ती
5. अखिलेश त्रिवेदी पिता भगवत दास उम्र 52 वर्ष साकिन नेहरू नगर सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड बिलासपुर
6. अमन धर पिता उमेश धर उम्र 28 वर्ष साकिन डबरीपारा बिलासपुर
7. आशीष खूंटे पिता मूलचंद खूंटे उम्र 27 वर्ष साकिन कस्तूरबा नगर बिलासपुर
8. रोशन सोनी पिता प्रताप सिंह सोनी उम्र 31 वर्ष साकिन उसलापुर ओवरब्रिज के पास
9. सृजन शर्मा पिता सुरेश शर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन सिटी मॉल के पास
बताया जा रहा है कि आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जिस पर सिविल लाइन पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से शहर में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।
✍️ प्रधान संपादक – सीजी क्राइम रिपोर्टर