04 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सिटी कोतवाली
बिलासपुर:हनुमान जयंती रैली के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 2 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी:
▪️ सुजीत पाण्डेय (26 वर्ष)
▪️ अमन उर्फ डिंपल (22 वर्ष)
▪️ आयुष खटीक (19 वर्ष)
▪️ चंदन खटीक (19 वर्ष)
▪️ अभिषेक उर्फ अभी खटीक (22 वर्ष)
▪️ रितीक खटीक (23 वर्ष)
सभी आरोपी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस सहित धारा 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही कोतवाली क्षेत्र के अन्य गुंडा बदमाशों को भी थाने में तलब कर कड़ी हिदायत दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें।
✍️ प्रधान संपादक – सीजी क्राइम रिपोर्टर