बिलासपुर। शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने एक आदतन बदमाश को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 184/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
▪️ सागर सिंह (20 वर्ष), निवासी गणेश नगर, नयापारा, थाना सिरगिट्टी
जप्त सामग्री:
▪️ 1 लोहे का तलवारनुमा धारदार चाकू
▪️ 1 एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 BS 8247)

घटना दिनांक 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है, जब प्रार्थी अश्विन बेरिया अपने दोस्तों के साथ हेमुनगर के पास नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन धक्का दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौच करने लगा, जिसके बाद प्रार्थी ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कुछ समय बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ बेसबॉल स्टिक और स्टील पाइप लेकर वापस आया और प्रार्थी को खोजने लगा। इसी बीच अड्डेबाजों की चेकिंग कर रही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी के साथी हथियार छोड़कर फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी सागर सिंह को मौके से धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विमला मनहर, आरक्षक सत्येंद्र सिंह और आरक्षक दुष्यंत पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
✍️ प्रधान संपादक – सीजी क्राइम रिपोर्टर