04 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष), निवासी साई भूमि कॉलोनी, गुरुनानक चौक, तोरवा
राकेश ध्रुव (33 वर्ष), निवासी वालिया गली, तोरवा

जप्त सामग्री:
▪️ 2 नग लोहे के तलवारनुमा धारदार चाकू
▪️ 1 एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 AZ 7497)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में बदमाशों और अड्डेबाजों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में तोरवा पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास कमर में छिपाकर रखे गए धारदार चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए इन हथियारों को साथ रखते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रधान आरक्षक निसार परवेज, आरक्षक सरफराज खान और आरक्षक अजय शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
✍️ प्रधान संपादक – सीजी क्राइम रिपोर्टर