03 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सरकंडा
बिलासपुर | 02 अप्रैल 2026
बिलासपुर पुलिस ने “सशक्त एप्स” के जरिए एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 साल पुराने मोटर सायकल चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। सरकंडा पुलिस ने आकस्मिक वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में संचालित “सशक्त एप्स” के माध्यम से रोजाना की तरह वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चेकिंग के वक्त एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल (क्रमांक CG 10 AB 5639) को सर्च करने पर यह वर्ष 2019 में चोरी होना पाया गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक रोशन शर्मा (18 वर्ष), निवासी ग्राम कंतेली जिला मुंगेली (वर्तमान पता तिफरा, काली मंदिर के पास, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2019 में सरकंडा स्थित बंधु कॉम्प्लेक्स के सामने से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल बरामद कर जब्त कर ली है तथा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना सरकंडा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक दिवाकर वर्मा एवं आरक्षक बलबीर सिंह की विशेष भूमिका रही।
